सपा से राज्यसभा सांसद अमर सिंह शनिवार को वराणसी पहुंचे. जहां अमर सिंह ने गुजरात विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए कहा कि अगर चुनाव में मौका मिला तो भाजपा का प्रचार करुंगा. वहीं उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन भी गुजरात चुनाव में प्रचार करें तो अच्छी बात है. क्योकि उन्होंने अभी तक केवल राजनीतिक पार्टियों से लाभ ही लिया है. वहीं अखिलेश को पिता को सम्मान देने की नसीहत दी. अमर सिंह ने कहा कि देश मे मोदी जी के टक्कर में 1 से 10 स्थान तक कोई नेता नही है. वहीं भारत में मोदी जी के अलावा कोई चेहरा नहीं. सब उनके घूटने के बराबर हैं. ताजमहल पर चालीसा पढ़ने के सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि ताजमहल घोषित मकबरा है. वहां चालीसा पढ़ना अनावश्यक है. वहीं मोदी जी को बदनाम करने के लिए कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं. जैसे गौ रक्षा के नाम पर करते थे. राज्यसभा सांसद ने कहा कि चुनाव आते है तो आतंकी सक्रिय हो जाते हैं.लेकिन दुर्भाग्य है कि जो आतंकी पकड़े जाते हैं वो मुसलमान होते हैं.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…