अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। भारतीय किसान युनियन के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग सं0 233 तथा 232 के किसानो को आवासीय दर/व्यवसायिक दर से 2017 के सर्किल रेट से मुआवजा दिलाये जाने को लेकर आज 87वें दिन धरना जारी रहा। भारतीय किसान युनियन के मण्डल उपाध्यक्ष रणजीत कुमार उर्फ लल्लू वर्मा ने बताया कि किसानों को न्याय दिलाने को लेकर भारतीय किसान युनियन के मण्डल अध्यक्ष अभय राज ब्रहमचारी के नेतृत्व में किसान नेता लक्षिराम वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा तथा विनय कुमार वर्मा व धरना प्रभारी परशुराम पटेल के साथ मण्डलायुक्त फैजाबाद मण्डल से मिला। मण्डलायुक्त ने प्रतिनिधि मण्डल की पूरी बात सुनी तथा न्याय दिलाने के लिए डी0एम0 एम्बेडकरनगर से वार्ता कर दीपावली के त्योहार के बाद मण्डलायुक्त ने पुनः बुलाने की बात कही। इसी बीच किसानों का प्रतिनिधि मण्डल जिला पंचायत सदस्य कपिल देव वर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर किसानों को न्याय दिलाने की मांग किया है। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र पाण्डेय ने किसानों की बातों पर गौर से ध्यान देकर न्याय दिलाने की बात किया। उक्त जानकारी धरना प्रभारी परशुराम पटेल ने दिया। जिलाध्यक्ष गनपति वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन किसानो को बर्बाद करने पर जुटा है। जिला प्रशासन किसानों की बात नही सुनता तथा पुलिस प्रशासन के बल पर बिना किसानों को मुआवजा दिये किसानों के धान की फसल मकान आदि को रौद रहा है। किसान अपने खेतों पर दाम नही तो काम नही का बोर्ड लगाकर लाल झण्डी लगा दिये है। धरना पर बच्चू लाल वर्मा, त्रिभुवन मौर्य, राममनोहर मौयर्, खुशीराम, सत्य नरायण, राम नेवल, रजनीश पटेल, सुभाष यादव आदि लोगों ने भाग लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…