अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प के दामाद लगातार सऊदी अरब का दौरा कर रहे हैं अभी हाल ही में उनके एक गुप्त दौरे की बात प्रकाश में आई है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारिक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट मिली है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प के दामाद एवं वरिष्ठ सलाहकार जेयर्ड कोशनर ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों के उप सलाहकार देना पावेल और अंतर्राष्ट्रीय मामलों से संबंधित वार्ता के विशेष दूत जेसन गून बेल्ट के साथ सऊदी अरब का दौरा किया है।
रिपोर्ट के अनुसार यह गुप्त यात्रा, 28 और 29 अक्टूबर को की गई है। इस गुप्त दौरे के बाद जेसन गून बेल्ट ने जॉर्डन, मिस्र, रामल्ला और बैतुल मुक़द्दस का भी दौरा किया। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से किए जाने वाले इस रहस्योद्घाटन में कहा गया है कि कोशनर ने इस्राईल, फ़िलीस्तीनी प्रशासन, मिस्र, जॉर्डन, संयुक्त अरब इमारात और सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ कई बार संपर्क भी किया है। उल्लेखनीय है कि ट्रम्प के दामाद कोशनर का जारी वर्ष के दौरान यह सऊदी अरब की तीसरी यात्रा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…