रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद : कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम निनौरा मे सुबह एक युवक का शव फाँसी पर झूलता मिला घटना से गाँव मे सनसनी फैल गयी। ग्रामवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कमालगंज थाने के निनौरा श्रंखलापुर (मजरा नगला ) गांव निवासी हरनाथ सिंह का बेटा रबी शनिवार शाम को मामूली विवाद होने पर घर से फरार हो गया । परिजनों ने उसकी तलाश की पर कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह शौच के लिये जा रहे कुछ लोगो की नज़र गांव के ही उमाशंकर के खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर पड़ी तो वहाँ किसी युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला । ग्राम वासियों ने इसकी सूचना रवि के बड़े भाई चंदन को भी दी ।तो वह परिजनों साथ मौके पर पहुँचा । चंदन ने शव की शिनाख्त अपने भाई रवि के रुप मे की । रवि का शव मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया । सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और शव अपनी देखरेख में फंदे से नीचे उतरवाया। भाई चंदन ने पुलिस को बताया कि रबी नशे का आदी था जिसको लेकर उसका आयेदिन घर मे नोकझोंक व विवाद होता रहता था परंतु कभी ऐसा क़दम उठाने की जदोहद नही उठाई । अब उसने फांसी लगाकर जान क्यों दी यह समझ में नहीं आ पा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…