शनिवार सुबह सरयू नदी में नाव पलट जाने से छह लोगों की डूबकर मौत जबकि नाव पर सवार तीन लोग किसी तरह तैरकर जान बचाने में सफल हो सके नाव हादसे में मृत छह लोगों के परिजनों को दो दो लाख रुपये की दी जाएगी सहायता जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने दी जानकारी बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के बेहटाभया गांव के पास दर्दनाक हादसा शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुआ, जब ये लोग सरयू नदी से नाव के सहारे मुकेरिया मेले में जलाभिषेक कर वापस घर लौट रहे थे की नाव में अधिक लोग होने के कारण नाव डूब गयी जिसमे 6 लोगो की मौत हो गयी संपर्क मार्ग का रास्ता लंबा होने के चलते सभी नाव सवारों ने शार्टकट तरीके से जल्दी पहुंचने के लिए नाव का सहारा लिया, जिसके चलते बड़ा हादसा हुआ। हादसे के बाद एक बार फिर वही सवाल खड़ा है कि आखिर नाव के सहारे ग्रामीण कब तक नदियों को पार करते रहेंगे। उत्तर प्रदेश में कई जिलों में नदियों पर पुल न होने की स्थिति में ग्रामीणों को कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। इसलिए ज्यादातर नाव से नदी पार करने की कोशिश करते हैं
बहराइच के दायरे में आने वाले 9 बड़े घाटों से आवागमन के लिए महज नाव ही जरिया है। इसमें चंदौली घाट, गनापुर, छठुहा घाट, कठाई घाट, केवड़ा घाट, भौरी घाट, फरुहा फरुही घाट, श्री राम औराही घाट, बरुहा घाट का नाम शामिल हैं, जहां पर लोग नाव के जरिए नदी पार करते हैं। सरयू नदी के पार जाने के लिये यहां के ग्रामीणों के पास नाव के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…