बिहार गोपाल जी।।
पटना : राजधानी के बांकीपुर पोस्ट ऑफिस के सीनियर सुपरिटेंडेंट आर बी चौधरी बुरी तरह से फंस गए हैं. अवैध संबंध के चक्कर उन्होंने अपनी ही वाइफ के पेट में पल रही 7 महीने की बच्ची का भ्रूण हत्या करवा दिया. ये मामला करीब दो महीने पहले का है. बात यहीं तक सीमित नही है. अक्सर वो अपनी वाइफ को टॉर्चर करते थे. उनके साथ मारपीट करते थे. आरोप है कि उन्होंने अपनी वाइफ लेसिका चौधरी को घर से भी बाहर निकाल दिया है.
दरअसल, अब ये हाइप्रोफाइल मामला पटना पुलिस के बीच पहुंच चुका है. बुधवार को पीड़ित लेसिका चौधरी अपने भाई और मां के साथ सेंट्रल रेंज के डीआईजी राजेश कुमार के पास पहुंची. पूरा मामला जानने के बाद डीआईजी ने पीड़िता और उनकी फैमिली को महिला थाना भेज दिया. अब महिला थाना की पुलिस टीम पूरे मामले को जानने और समझने में जुटी है.
लेसिका के अनुसार यूपी के सुल्तानपुर के रहने वाले आर.बी. चौधरी ने साल 2012 में उसके साथ लव मैरिज किया था. बांकीपुर पोस्ट ऑफिस में पोस्टिंग होने के बाद वहीं काम करने वाली एक महिला क्लर्क से अफेयर हो गया. पिछले 5 सालों से दोनों के बीच अवैध संबंध हैं. अब महिला थाना की पुलिस टीम लेसिका के कम्प्लेन पर छानबीन में जुट गई है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…