भागलपुर. पुलिसकर्मियों द्वारा की गयी वकीलों की पिटाई और वकील आरजू की हत्या के विरोध में वकील कोर्ट में काम नहीं करेंगे। बुधवार को जिला विधिज्ञ संघ की आमसभा में आन्दोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। वकीलों ने घटना की निंदा करते हुए वकीलों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग की। पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अलग-अलग कोर्ट में नालिसी मुकदमा करने का निर्णय लिया गया है। आमसभा की अध्यक्षता विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र मंडल ने की। मंगलवार को पुलिस द्वारा वकीलों की पिटाई को लेकर सदस्यों में काफी आक्रोश था। सदस्यों को महासचिव संजय कुमार मोदी ने घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि मोबाइल में उनकी फोटो लेकर पुलिसकर्मी विधिज्ञ संघ में मारने के लिए खोज रहे थे। सीसीटीवी में सब कैद है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…