ताजपुर बिहार. रविवार की रात्री में प्रखंड के राजख़ंड से परिजनों को घायल कर दर्जनभर सशस्त्र अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया हरेंद्र सिंह की पुत्री मोनिका को तमाम पुलिसिया तातझाम के बाबजूद आज तीसरे दिन भी बरामद नहीं किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बलुआही पोखर चौक पर एक प्रतिरोध सभा का आयोजन किया।सभा में कच्छप गति से चल रहा पुलिसिया कारबाई पर आक्रोश व्यक्त किया गया साथ ही बच्ची को यथाशीघ्र सकुशल बरामद करने की मांग की गई।इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने सुशासन बाबू नीतीश कुमार का पूतला भी दहन किया।वक्ताओं ने कहा की जब घर से बेटी को गुंडा उठा लें जायेंगे तो ऐसे में कैसे पढेगी बेटी – कैसे बढेंगी बेटी।प्रखंड की शायद यह पहली घटना है।आज यह लडाई सिर्फ मोनिका के लिए नहीं बल्कि सभी बेटियों के लिए जारी है और जान देकर भी बच्ची को बरामद किए जाने तक जारी रखने की घोषणा की गई।सभा को ऐपवा जिला अध्यक्ष सह माले नेत्री बंदना सिंह ने भी संबोधित करते हुए बेटी को बचाने हेतु ताजपुरवासी से आगे आने की अपील की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…