Categories: BiharCrime

बिहार – बीच सड़क युवा शिक्षक की गोली मारकर हत्या

गोपाल जी. 
लखीसराय के पीरीबाजार थानाक्षेत्र में बीच सड़क पर शुक्रवार की रात बदमाशों ने शिक्षक को गोली मार हत्या कर दी। अभयपुर से वापस घर मेदनीचौकी लौट रहे एक शिक्षक की बदमाशों ने बीच सड़क गोली मार कर हत्या कर दी। घटना पीरीबाजार थानाक्षेत्र के महेशपुर-भिरहा पथ पर शुक्रवार रात की है। सुबह पुलिस ने उसका शव बरामद किया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेजा गया है।
मृतक प्रवीण कुमार(35) मेदनीचौकी बाजार निवासी शंकर महतो के पुत्र थे। वह प्राथमिक विद्यालय, खावा में शिक्षक थे। साथ ही आरसीएम(नेटवर्क मार्केटिंग) और पानी के आरओ का भी काम करते थे। इसी काम से वह शुक्रवार को अभयपुर गए थे। हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मृतक की बाइक, उनके साथ वाला एक अज्ञात युवक और मोबाइल गायब है। एसपी अरविंद ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। हत्यारों का पता लगाने के लिए टीम जुटी हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts