गोपाल जी.
बिहार के भोजपुर में अपराधियों ने एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी. घटना जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के मणी-छपरा गांव की है. जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात अपने पिता के साथ बाइक पर जा रहा था इसी दौरान युवक को अपराधियों ने चाकू मार दिया.
मृतक के पिता के मुताबिक घात लगाकर बैठे 4 की संख्या में अपराधियों ने दोनों को घेरकर कमलेश पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरु कर दिया. बीच बचाव करने पर कमलेश के पिता को भी अपराधियों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. जख्मी पिता के शोर करने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को आरा सदर अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया लेकिन तबतक युवक कमलेश पंडित की रास्ते में ही मौत हो गई. घटना के बाद से ही पूरे गांव में तनाव का माहौल है. घटना की सूचना मिलने के बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…