गोपाल जी.
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्यमंत्री रहे तेजप्रताप यादव ने अपनी शादी की बात पर शरमाते हुए कहा कि जल्दी ही उनके चाहने वालों को खुशखबरी मिलेगी। इसके लिए बस थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि तेज प्रताप और इनके भाई तेजस्वी इस वक्त बिहार के मोस्ट अवेटेड बैचलर की श्रेणी में हैं। सभी की निगाहें बस दोनों की शादी की शहनाइयों पर टिकी हैं। इसी बीच लालू के बेटे तेजप्रताप यादव ने खुशखबरी देते हुए कहा है कि कहा है कि शादी तो होनी ही है और जल्दी ही होगी।
तेजप्रताप यादव ने सुशील मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि लोग ट्वीट करके छठ जैसे पर्व पर भी राजनीति कर रहे हैं। फालतू की बातें करते हैं, ऐसे लोगों को भगवान ही सजा देते हैं। भगवान देख रहे हैं कि कौन क्या कर रहा है? बोलने वालों को बोलने दीजिए। आपको बताते चले कि राबड़ी देवी ने पिछले साल कहा था कि घर में बहू के आ जाने के बाद ही छठ करूंगी, लेकिन इस बार अस्वस्थ होने के बावजूद राबड़ी ने छठ की पूजा की। इसमें शामिल होने के लिए सातों बेटियां उनके पास आईं हैं और सबने मिलकर हर्षोल्लास के साथ छठ मनाया। इस अवसर पर लालू-राबड़ी के सभी दामाद और नाती-नातिन भी आए हैं। तेजप्रताप की बातों से ऐसा लग रहा है कि लालू यादव के घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…