Categories: Politics

बसपा की महारैली को सफल बनाने की बनी योजना

संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – जनपद के फेफना स्थित बसपा कार्यालय पर पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने एक समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ की बैठक की । गौरतलब है कि आगामी दिनांक चौबीस अक्टूबर को आजमगढ स्थित रानी की सराय नजदीक चेक पोस्ट पर होने जा रही बसपा की महारैली को सफल बनाने की योजना बनाई गई । जिसके मुख्य अतिथि आयरन लेडी व बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती होगी । बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने समस्त पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ को भारी से भारी संख्या मे पहुंच कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया । बैठक मे मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी, दीपू गुप्ता, अभिराम त्रिपाठी, आनन्द प्रकाश तिवारी, अमलेश दूबे, अफजल अंसारी, जमशेद भाई, मुसा भाई, धर्मेन्द्र दूबे आदि लोग मौजूद रहे ।

pnn24.in

Recent Posts