उमेश गुप्ता
बलिया : बिल्थरा रोड स्थानीय नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में चट्टी व चौराहों पर डाला छठ के मद्देनजर पूजन सामग्री व प्रसाद की दुकानें सजने लगी हैं । रविवार से ही खरीददारो की भीड़ जुटने लगी है। क्षेत्र में आगामी 26 अक्टूबर को डाला छठ का त्योहार है । इसकी तैयारी व्रत धारण करने वाली महिलाएं व उनके घर के पुरुष सदस्य शुरु कर दिए हैं । घाट पर वेदी बनाने से लेकर पूजा व प्रसाद के लिए आवश्यक सामग्री एकत्रित करने लगे हैं।
इस निमित्त बड़े पैमाने पर क्षेत्र में फल व पूजन सामग्री की दुकानें भी लगने लगी है । जहां विभिन्न प्रकार के फल बिक रहे हैं । वही बांस से बनी दउरी की महत्ता के चलते इसके कारोबारी बड़े पैमाने पर दउरी बनाकर बेचने के लिए रख दिए हैं । अभी से खरीददार पहुंचने लगे हैं । हालांकि अभी त्योहार मे चार दिन शेष है । ऐसे मे 24 अक्टूबर से बाजार मे भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है । इसका संज्ञान लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…