Categories: CrimeUP

बेटी की शादी के लिये रखी नगदी और जेवर चोरो ने किये दीपावली के रात साफ़

संजय राय
बलिया – नगरा। 
नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ी बड़ा गांव में दीपावली की रात चोरो ने एक करकट के घर में पीछे से सेंध खोलकर घर मे घुस गए और घर मे रखा नगदी एवं चार लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।गृह स्वामी एवं परिजनों को चोरी की जानकारी सुबह हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
ताड़ी बड़ा गांव निवासी लल्लन राजभर के घर मे लड़की की शादी की तैयारी चल रही है।शादी के लिए घर मे रुपए और आभूषण आदि रखा हुआ था।घर।के रिश्तेदार महिलाए भी आई थी।दीपावली की रात सभी लोग उत्सव मनाकर खा पीकर सो गए।इसी बीच किसी समय चोर करकट के मकान में पीछे से सेंध खोलकर घर मे घुस गए और उसमे रखा पचास हजार नगदी व चार लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर चंपत हो गए।परिजन सुबह नींद खुलने पर घर का सामान अस्त व्यस्त देख अवाक रह गए।पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।नगरा पुलिस की लापरवाही एवं उदासीनता के चलते क्षेत्र में चोरियों की बाढ़ आ गई है।चोरियों का खुलासा न होने से आमजन काफी असुरक्षित महसूस कर रहे है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts