बबेरू कोतवाली के ग्राम मुरवल में पल्हरी ग्राम मोड़ के पास भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में 1 कुंतल गांजा सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है , जबकि एक अभियुक्त भागने में कामयाब रहा. तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस की वाहन चेकिंग में मुरवल में पल्हरी गांव के मोड़ के पास भाजपा का झंडा लगा एक गाड़ी में 1 कुंतल गांजा सहित कमल किशोर , भोंदू प्रसाद निवासी पल्हरी थाना बिसंडा, एवं राज सिंह निवासी मुरवल को गिरफ्तार किया गया है. जबकि राजेंद्र प्रसाद भागने में कामयाब रहा.गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है और मामले में पुलिस भागे अभियुक्त की तलाश कर रही है. वही इस सम्बन्ध में स्थानीय भाजपा नेताओ का अभी तक कोई बयान नहीं आया है. गाड़ी का सम्बन्ध भाजपा के किसी नेता अथवा कार्यकर्ता से है या फिर ये लोग ऐसे ही झन्डा लगा कर चल रहे थे यह अभी जाँच का विषय है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…