मऊ । जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गाव आज उस समय सुर्खियो में आ गया जब पति (प्रेमी) के उपर उसकी पत्नी (प्रेमिका) के भाईयो ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरीके से लहूलुहान हो गया | लहूलुहान युवक को उसके परिजनों ने जिलाअस्पताल में भर्ती कराया है जहा उसकी हालत नाजुक बनी है | वही इस दोनो की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नही है, इस प्रेम कहानी की चर्चा पूरे इलाके में जोरो से है। इस हमले से पूरे इलाके में हडकम्प और अफरा तफरी का महौला हो गया है।
पीडिता ने बताया कि उसके सगे भाई उसकी शान्दी एक अन्धे युवक से करना चहाते थे जिसका वह विरोध करने लगी तो उसके भाईयो ने अपनी बहन को घर से निकाल दिया। उसने बताया कि उसके भाई और घर वाले उसके उपर झुठा आरोप लगा रहे थे कि गाव के ही रहने वाले शुभम चौहान से उसका प्रमे प्रंपच चल रहा है। तो वह उसी पास चली जाए . उसके भाईयो ने जब उसको घर से निकाल दिया तो वह शुभम के पास दिल्ली चली गयी क्योकि शुभम दिल्ली में नौकरी करता था।
जब वह दिल्ली पहूंचकर उसने शुभम को सब बाते बताई तो शुभम ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसको उसने स्वीकार कर लिया. इसके बाद दोनी ने कोर्ट में 25 मई को शादी कर लिया। इस दौरान दोनों राज़ी ख़ुशी साथ रहने लगे, एक ही गाव के रहने वाले दोनों पति पत्नी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके साथ ऐसा हो सकता है. दो दिन पहले वह दोनों अपने गाव एक साथ वापस आये तो आज उसके भाईयो ने उसके पति के उपर जानलेवा हमला धारदार हथियार से कर दिया । पीडिता ने बताया कि उसके पति और उनका भाई दोनो लोग आज सुबह में शौच के लिए गये हुए थे उनके उपर उसके भाईयो ने आरी से हमला कर दिया जिससे वह बूरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है और हालत गम्भीर बनी हुयी है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…