बीती रात 10-30 बजे थाना क्षेत्र के राजखंड निवासी एक आशा बहु की 17 वर्षीय बेटी जो आइए की छात्रा है को दर्जन की संख्या में आये हथियारबंद बाईक सवार अपराधियों ने अपहरण कर अपने साथ लेते चले गये। इस दौरान विरोध करने पर माँ- पिताजी और भाई राहूल को राईफल के कुंदा आदि से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। लडकी एवं परिजन के चिल्लाने पर ग्रामीण पहुँचकर दो आरोपी को पकडकर, दो बाईक, एक राईफल को पुलिस के हवाले कर दिया। रात्री में घायलावस्था में परिजन थाना पर एफआईआर दर्ज कराने आये। पुलिस ने सादा कागज पर लडकी के पिता से हस्ताक्षर कराकर कल आने के लिए कहा। इस बात की जानकारी मिलते ही बडी संख्या में ग्रामीणों ने सुबह से ही थाना पर पहुँचकर थाना घेराव कर हंगामा करने लगे। थानाध्यक्ष को गायब रहने एवं अन्य कोई अधिकारियों को वार्ता हेतु नहीं आते देख बडी संख्या में ग्रामीणों ने बाजार क्षेत्र के गाँधी चौक स्थित एन एच-28 को जाम कर दिया।मौके पर पुलिस लाईन से पुलिस बल के साथ कई थानों के थानाध्यक्ष को बुलाकर ए एस पी आमीर जावेद आदि ने आकर लोगों को कारबाई का आश्वासन देकर थाना घेराव एवं जाम समाप्त कराया।इधर भाकपा माले प्रखंड सचिव सह इनौस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है की ताजपुर प्रखंड के इतिहास में माँ- बाप-भाई को धायल कर बेटी को अपराधियों द्वारा धर से अपहरण कर लेने की पहली घटना है।इससे लोगों में आक्रोश होना स्वभाविक है। ऐसे में बेटी पढाओ- बेटी ढाओ का नारा कैसे सफल होगा।माले नेता ने लडकी को यथाशीघ्र सुरक्षित बरामद नहीं किया जाता है तो दो दिन बाद जन आंदोलन फिर शुरू किये जाने की चेतावनी जिला प्रशासन को दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…