दया शंकर पांडेय
प्रतापगढ़. कुन्ड़ा के बाघराय थाना के ग्राम रोर मे महिला ने अपने मासूम बच्चे वा बच्ची को लेकर सन्दिगध परिस्थितियो मे लगायी फासी । मौके पर पुलिस पहुंची और लाश का पंचनामा करके लाशो को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है. घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के एवं मृतिका के पिता द्वारा दिये गये बयान के अनुसार मृतक मन्जू देवी उम्र 26 वर्ष की शादी रोर ग्राम मे नागेन्द्र दिबेदी के साथ हुई थी. मन्जू का मायका लालगंज के पास पड़ता है कल शाम पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था लड़की ने अपने माता पिता को पति को हुई लड़ाई के बारे मे बताया तो पति नागेन्द्र ने कहा कि आने दो तुम्हारे पापा को गोली मार दुगा. ये बात लड़की के पिता ने बताया. लड़की मन्जू की माता से बात करने पर बताया कि आज के लगभग 7 साल पहले लड़की मन्जू की शादी रोर ग्राम मे नागेन्द्र दिबेदी के साथ हुई थी शादी के बाद से आज तक हमारी लड़की को मारना पीटना जारी रहा है ।कई बार सुलह समझौता कि कोशिश की गई लेकिन मारना पीटना जारी रहा कल शाम को लड़की ने मारने पीटने की बात अपनी मा को बताई थी।
ग्रामवासीयो के अनुसार नागेन्द्र दिबेदी का परिवार रोर ग्राम मे सबसे दबंग एव कुख्यात माना जाता है पुरा गांव के लोग इनके घर के आसपास आने जाने मे डरते है फिलहाल कारण जो भी रहा हो लेकिन 2 साल की मासूम बच्चे वा 3 साल की मासूम बच्ची का क्या दोष था यह समझ के बाहर है. घटना कैसे हुई यह अभी संदिग्ध है और पुलिस विवेचना कर रही है. समाचार लिखे जाने तक तहरीर पुलिस को नहीं प्राप्त हुई थी.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…