देवरिया. आज दिनाॅक 27.10.2017 को समय 16ः00 बजे से पुलिस अधीक्षक देवरिया राकेश शंकर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार मे जनपद के बैंक मैनेजरो के साथ गोष्ठी आहूत की गयी। इस दौरान सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित बैंक मैनेजरों से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओ को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। तत्पश्चात सभी बैंक मैनेजरो को उनकी सुरक्षा, बैंक की सुरक्षा आज के समय मे बढते साबर अपराध से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव दिये गये साथ ही साथ उनके द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण सुझाव को भी सुना गया व उस पर विचार किया गया।
गोष्ठी के दौरान पेशकार पुलिस अधीक्षक जय सिंह व रामअवध, प्रतिसार निरीक्षक लल्लन यादव, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जयशंकर पाण्डेय के साथ साथ जनपद के भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पूर्वांचल बैंक, यूनियन बैंक, बन्धन बैंक, कैनरा बैंक, देना बैंक, इण्डियन ओवरसीज बैंक, सिण्डिीकेट बैंक, सेण्ट्रल बैंक आॅफ इण्डिया, एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, यूको बैंक की विभिन्न शाखाओ से कुल 55 शाखा प्रबन्धक/प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…