देवरिया (14 अक्टूबर). देवरिया के सरौरा गांव में शनिवार को जमकर गोलियां तड़तड़ाई। इस वारदात में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बवाल एक पेट्रोलपंप की बाउंड्री बनाने को लेकर पेट्रोलपंप मालिक व ग्रामीणों के बीच हुआ।
देवरिया रुद्रपुर मार्ग पर सरौरा गांव के सामने हनुमान मंदिर के बगल में एक पेट्रोलपंप के लिए शनिवार को करीब 11 बजे बाउंड्री का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान सरौरा गांव के सैकड़ो ग्रामीण वहां पर पहुंचे और मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रोक दिया। इस बात को लेकर पेट्रोलपंप मालिक व ग्रामीणों में विवाद शुरू हो गया। नोकझोंक के बाद मामला मारपीट में बदल गया, दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। इसी दौरान एक पक्ष की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई। इस घटना में इंद्रजीत कुशवाहा (22 वर्ष) और रामप्रवेश की गोली लगने से मौत हो गई है। इसके अलावा गांव के विजय राजभर, सत्यप्रकाश, संजय चौहान, भागीरथी और प्रकाश गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी देवरिया पुलिस को करीब 1 घंटे पहले दी गई थी लेकिन वहां पहुंचने में पुलिस को 1 घंटे लग गए सूत्रों की माने तो सदर कोतवाल इस घटना में 2 दिनों से लीपा पोती करने में लगे थे। एसपी राकेश शंकर व DM मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…