अग्रसेन विश्वकर्मा.
देवरिया. छठ ड्यूटी में महांराजगंज नहीं जाने पर एक महिला सिपाही के खिलाफ देवरिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसकी जानकारी होते ही महिला आरक्षी कोतवाली में ही रोने लगी। किसी तरह से सहकर्मियों ने उसे चुप कराया। महिला सिपाही का आरोप था कि दीवान ने उसे महाराजगंज की ड्यूटी के बारे में समय से सूचना नहीं दी।
महांराजगंज जनपद में छठ त्यौहार को सम्पन कराने के लिए जिले से महिला और पुलिस सिपाही की मांग की गई थी। इस पर एसपी ने आठ दरोगा, 30 पुरुष सिपाही और 25 महिला सिपाही को भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद विभाग ने महराजगंज जाने वाले पुलिस कर्मियों की सूची तैयार कर संबंधित थानों व कार्यालय को भेज दिया। सदर कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी सुनीता की भी महराजगंज में ड्यूटी लगी थी। लेकिन बुधवार को वह महराजगंज के लिए रवाना नहीं हुईं।
क्षेत्राधिकारी सदर ने महराजगंज जाने वाने सिपाहियों के बारे में जानकारी मांगी। महिला सिपाही के नहीं जाने की सूचना पर उन्होंने रपट दर्ज करने का निर्देश कोतवाल को दिया। इस पर महिला आरक्षी के विरुद्ध रपट दर्ज कर ली गई। महिला सिपाही कोतवाली पहुंचने पर अपनी कार्य में जुट गई। 2 बजे के लगभग दीवान ने महिला आरक्षी के विरुद्ध रपट दर्ज करने की जानकारी दी। इसके बाद महिला आरक्षी यह कहते हुए रोने लगी कि दीवान ने उसे महारजगंज में ड्यूटी लगे होने की जानकारी नहीं दी। साथी पुलिसकर्मी महिला आरक्षी को सांत्वना देने में काफी देर तक जुटे रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…