वाराणसी.धनतेरस के दिन आज जहाँ माँ अन्नापूर्णा के मंदिर में समृद्धि का खजाना बटा तो वही सुडिया स्थित धन्वंतरि निवास में आरोग्य देवता भगवान धन्वंतरि द्वारा आज अमृत वर्षा के एक बूंद पाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दोपहर को भगवान धन्वंतरि के दरबार में स्वर्ण रजत सिंघासन पर विराजमान उनके स्वर्णप्रतिमा को सुन्दर फूलो से सजाकर पांच ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से पूजन किया। स्वमं राजवैद्य पंडित शिव कुमार शास्त्री मंत्रो को पढ़ कर पूरे विधि विधान के साथ आरती की। तत्पश्चात शाम 5 बजे मंदिर का कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। देखते देखते पुरे धन्वंतरि निवास में भगवान के दर्शन हेतु लंबी लाइन लगी वही द्वार पर शहनाई की कर्णप्रिय ध्वनि वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। सभी श्रद्धालुओं को भोग का प्रसाद नन्द कुमार शास्त्री वितरित कर रहे थे। स्वागत राम कुमार शास्त्री उत्पल शास्त्री और सभी का अभिवादन समीर कुमार शास्त्री कर रहे थे। सभी श्रद्धालुओं के लिए आदित्य एवं मिहिर बाकायदे इत्र लगा रहे थे। उक्त अवसर पर नवीन कुमार शास्त्री, रवि केशरी, मनोज जयसवाल, पवन सिंह सहित सभी लोगो ने सहयोग किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…