बलिया (बैरिया) : दीपावली का पर्व इस वर्ष बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को शाम ढ़लते ही पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। इस बार कहीं से कोई अशांति या अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं मिली। लोगों ने दीपावली के अवसर पर कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए। सुबह से ही लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों को सजाने की सारी तैयारी पूरी कर ली थी। इस बार मिट्टी के दीये का दीपावली में ज्यादा उपयोग देखा गया। परंपरा के अनुसार लोगों ने अपने घरों व कार्यस्थलों पर भक्तिभाव से माता लक्ष्मी व गणेश की पूजा की। इसके बाद देर रात लोग एक दूसरे को दिवाली की बधाई देने का तांता लगा रहा। बच्चों व युवाओं की टोली ने जमकर आतिशबाजी व पटाखों का लुत्फ उठाया। महिलाओं ने भी खुब पटाखों का लुत्फ उठाया।इस पर्व में लोगों ने सावधानी बरतते हुए इसे शांतिपूर्ण संपन्न किया।दिवाली के दिन हर एक घर मिट्टी के दीए व मोमबत्ती झालर की रोशनी से सजा दिखाई दिया। लोगों को इस बार सार्वजनिक रूप से मिलजुल कर शिवाले, सार्वजनिक स्थान,शहीद स्मारक पर शहीदों के नाम व जवानों के सम्मान में दीया जलाते हुए भी देखा गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…