र्बिल्थरारोड (बलिया): भाजपा द्वारा नगर में छोटी दीपावली को विकास ज्योति पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक धनंजय कन्नौजिया संग युवा भाजपा नेता व नपं के निवर्तमान चेयरमैन दिनेश गुप्त ने बुधवार की देर शाम भारत के रंगबिरंगे नक्शे पर पारंपरिक मिट्टी का दीया जलाया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया तो पूरा रामलीला मैदान दीपों के झिलमिलाहट से जगमगा उठा। भाजपा नेताआें ने देश व प्रदेश में जारी विकास कार्यों की चर्चा की और नगर समेत पूरे क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया। इस दौरान भाजपा नेता संजय सिंह, दिनेश्वर सिंह, अशोक कुशवाहा, सतीश गुप्ता, नीरेशंकर, मृत्युंजय गुप्ता, पंकज मिश्री, रमाशंकर गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, अमीरचंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन प्रमोद सिंह ने किया|
चर्चा में रहा विधायक संग नि.नपं चेयरमैन की मौजूदगी
लंबे समय से क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया व नि. नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता के बीच जारी अंर्तद्वंद के बाद पहली बार दोनों दिग्गज एक साथ भाजपा के कार्यक्रम में एकसाथ दिखे। हालांकि नि. नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता यहां युवा भाजपा नेता के रूप में कार्यक्रम में आकर्षक बने रहे। जो चर्चा का विषय बना रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…