विकास राय
गाजीपुर। जिलाधिकारी के बाला जी ने बुधवार को छठ पूजा को देखते हुए नगर के कई घाटो का निरीक्षण किया। उन्होने घाटो पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को घाटो पर बास-बल्ली लगाकर आवश्यक सुरक्षा के उपाय करने का निर्देश दिया। नगर मे कुल 15 घाट है प्रत्येक घाटो पर गोताखोरो एवं नावों की व्यवस्था करने को कहा बताया गया कि घाटो पर कुल 34 नावों की व्यवस्था की गयी है जो आवश्यकतानुसार लगाये जायेगे। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि घाटो पर आने वाले वाहनो की पार्किग की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करा ली जाय जिससे जाम की समस्या न आने पाये। निरीक्षण के दौरान ददरी घाट पर अस्थाई तौर पर नाले पर बनाये गये पुल को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इसको मजबूरी के साथ लोहे का गार्डर देकर बनाया जाय जिससे कोई दुर्घटना आदि न होने पाये। सुरक्षा की दृष्टि से लगाये गये नावो पर इस बात का उल्लेख किया जाय कि इसके आगे न जाय। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर विनय कुमार गुप्ता, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…