मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत दर्जनों गांवों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने और अपराधियों व अवैध धंधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने तेज-तर्रार दरोगा अमरजीत यादव की तैनाती कर दी है। रविवार को नये पुलिस चौकी प्रभारी ने चौकी परिसर में क्षेत्र के प्रधानों से सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने के सम्बंध में बैठक किये।
बैठक में प्रधानों व गणमान्य व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुए चौकी प्रभारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में जनता का सहयोग मिला तो किसी भी हालत में अपराध को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था व अमन-चैन स्थापित करने से लेकर लोगों की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर दुबारी प्रधान प्रतिनिधी अनिल सिंह, विजयशंकर यादव, ओमप्रकाश गोंड, श्यामनारायण सिंह, टिंकल तिवारी, रमेश यादव, उमेश राजभर, जगदीश प्रसाद, महेन्द्र यादव, श्रवण गोंड समेत दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…