Categories: Kanpur

कानपुर – मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह समारोह हुआ सम्पन्न

आदिल अहमद
कानपुर. रविवार 22 अक्टूबर को मोमिन निकाह कमेटी द्वारा मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह समारोह पूरे दहेज़ के साथ हलीम मुस्लिम कालेज ग्राउंड में आयोजित हुआ. जिसमे 42 गरीब लड़कियो का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार किया गया

मौलाना सैयद मोहम्मद अहमद (इमाम बगाही) जंगले वाली मस्जिद ने निकाह अपने खुसूसी अंदाज में पढ़ाया और लोगो को नसीहत दी कि इस नेक काम मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और अल्लाह तआला का फरमान अदा करें

उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करें.  दुआ मुफ़्ती मकसूद अहमद नदवी साहब ने कराई जिसमे लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया

pnn24.in

Recent Posts