Categories: CrimeUP

चुनाव शंतिपुर्वक सम्पन्न करवाने को चला पुलिस का चाबुक, दर्जनों पर लगा गुंडा एक्ट

अंजनी राय.

बलिया ।। निकाय के चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए बांसडीह तहसील मे पड़ने वाले चार नगर पंचायत रेवती, बांसडीह, सहतवार और मनियर में संबंधित थानों की पुलिस पैनी निगाह है। इसके लिये वह चुनाव प्रभावित करने वालों को चिह्नित करने की कारवाई कर रही है। अब तक नगर पंचायत सहतवार मे सात के खिलाफ गुंडा एक्ट, मनियर में पांच हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ गुंडा एक्ट और बांसडीह में पांच के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कारवाई की गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया की दूसरे चरण में चुनाव है लेकिन सभी नगर पंचायतों में चुनाव शंतिपुर्वक सम्पन्न करवाने के लिये हम पूरी तरह तैयार है और किसी को भी शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाज़त नहीं होगी.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts