Categories: Politics

अमेठी के जंग बहादुर ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, हो सकते है भाजपा में शामिल

जावेद अंसारी

अमेठी में कांग्रेस को एक झटका लगा है. कांग्रेस के जिला महासचिव जंग बहादुर सिंह कांग्रेस के महासचिव पद और कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. बता दें, कि इलाके में उनकी पहचान एक लोकप्रिय नेता के रूप में होती है. उनके इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस का आम कार्यकर्ताओ सुगबुगाहट शुरू हो गई है उन सुगबुगाहट की माने तो कि आगामी 10 अक्तूबर को वे भाजपा में शामिल हो सकते है और उनका यह इस्तीफा राजनैतिक महत्वाकांक्षा की देंन है  जंग बहादुर सिंह गौरीगंज विधानसभा से विधायक रह चुके है. जिनकी गिनती गांधी परिवार के करीबियों में होती थी.

pnn24.in

Recent Posts