लखीमपुर खीरी-नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी भारत यात्रा कार्यक्रम के तहत लखीमपुर खीरी में थे जहाँ पर गुरु नानक कालेज में उन्होंने भारत यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लिया और हजारो की संख्या में मौजूद स्कूली मदरसो के बच्चों को संबोधित किया।अपने सम्बोधन में उन्होंने माता पिता से बच्चों के प्रति अपराध रोकने में भूमिका निभाने को कहा।इसके बाद उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ ग्रुपिंग फोटो भी कराइ बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपी में बाल अपराध रोकने के लिए उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की है और मांग की है कि सख्त कानून बनाया जाये।एमपी सरकार ने रेप जैसी घटनाओ को लेकर फांसी सजा दिए जाने को लेकर कानून बनाने की बात कही है ,सख्त कारवाई को लेकर सीएम योगी और उनकी मंत्री रीता बहुगुणा ने सहमति जताई है।साथ ही उन्होंने यह भी कहा बच्चों के साथ रेप ममले को लेकर पाक्सो कानून अच्छा है पर इसका पालन ठीक से नही किया जा रहा है।इसके अलावा मानव तस्करी को लेकर भी सख्त से सख्त कानून बनाये जाने की बात उन्होंने की।बता दे भारत यात्रा पंद्रह अक्टूबर को दिल्ली में समाप्त होगी जिसका मकसद बचपन को सुरक्षित कर भारत को सुरक्षित करना है-
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…