कानपुर. उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर विकास विभाग की अधिसूचना जारी होने के उपरान्त आज विकास भवन सभागार में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0एवं न0 नि0) की अध्यक्षता में समस्त आर0ओ0 व ए0आर0ओ0 की प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला मजिस्ट्रेट ने सभी आर0ओ0 एवं ए0आर0ओ0 को निर्देश दिये कि जनपद में नगर पालिका परिषद/पंचायतों के मतदान को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शान्तिपूर्ण महौल में कराया जाये। उन्होने कहा कि आर0ओ0/ए0आर0ओ0 किसी भी दबाव में कार्य न करें और किसी प्रकार की समस्या होने पर संबन्धित उपजिलाधिकारी के साथ उन्हें भी अवगत करायें।
उन्होंने बैठक उपरांत पत्रकारों से बात करते हुवे कहा कि चुनाव निष्पक्ष और शांति पुर्वक करवाना हमारी प्राथमिकता है. प्रत्येक नियमो का अक्षरशः पालन किया जायेगा. उन्होंने कहा चुनाव आचार संहिता का उलंघन कोई नहीं कर पायेगा. बूथ के अन्दर केवल मतदाता और मतदान कर्मी रहेगे. चुनाव आयोग के प्रत्येक दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन होगा.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…