आदिल अहमद,
कानपुर. आग हमेशा से अपनी शक्ति का हमको अहसास करवाती रही है. खास तौर पर जब यह आग अपना भयावह रूप ले लेती है तो इंसानियत काँप उठती है. उस पर अगर थोड़ी लापरवाही का तड़का लग गया कही तो कई गृहस्ती तबाह हो जाती है. इसका जीता जागता उदहारण आज कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र के पास स्थित आज प्रेस के सामने आलू के एक कोल्ड स्टोरेज में हुई आगज़नी में देखने को मिल रही है.
घटना कुछ इस प्रकार है कि बीती रात लगभग 11 बजे शहर के अनवरगंज थाना क्षेत्र के आज प्रेस के सामने स्थित आलू के एक कोल्ड स्टोरेज में आग लग गई थी, आग भयावह थी और मौके पर दमकल की गाडियों को बुलवाया गया. मौके पर आये दमकल गाडियों और फायर ब्रिगेड दस्ते के जवानो ने आग पर काबू पा लिया और फिर चले गये. मगर शायद आग पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो पाया था और आज आग ने उसी जगह से एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया. इसकी सुचना फायर ब्रिगेड और क्षेत्रीय थाने को पुनः दिया गया. मौके पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस भी एक बार फिर पहुची और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद शुरू हुई.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…