रामपुर. प्रदेश में खाकी एक बार फिर से शर्मसार हुई है. इस बार खाकी पर एक मासूम से बलात्कार का आरोप लगा है. घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में स्थित केमरी की है जहा एक नशे में धुत दरोगा द्वारा कथित रूप से एक 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार का आरोप लगा है. यूपी के रामपुर जिले से खाकी को शर्मसार कर देने वाली और एक चौंकाने वाली यह घटना सामने आई है. आरोप है कि नशे में धुत एक सब इंस्पेक्टर ने सात साल एक मासूम बच्ची के साथ पुलिस क्वॉर्टर्स में कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, घटना रामपुर जिले के केमरी शहर में भानवारका में शनिवार रात को हुई. लड़की पुलिस चौकी के बाहर खेल रही थी जब नशे में धुत सब इंस्पेक्टर तेजवीर सिंह ने उसे पकड़ लिया और क्वॉर्टर के भीतर ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, एक कांस्टेबल ने घटना की जानकारी दी. इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया और उसमें तोड़फोड़ की कोशिश की. विभाग द्वारा अन्य किसी कार्यवाही का कोई ब्यौरा अभी तक नहीं मिला है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…