जावेद अंसारी.
राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने ताज महल, विकास, गोहत्या और अमित शाह के बेटे की कंपनी से जुड़े विवाद पर भाजपा को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि भाजपा अगर गाय की बात करे, तो जनता को आय की बात करना। लेकिन यह व्यंग्यात्मक हमला लालू को उल्टा पड़ा। लोगों ने इसी पर उनके मजे ले लिए और कहा कि आप भी गाय के चारे पर अड़े रहिएगा। मंगलवार को उन्होंने ट्वीट किया, “वो ‘ताज’ की बात करें, तो तुम ‘कामकाज’ की करना। वो ‘गाय’ की कहें, तो तुम ‘आय’ की कहना। वो ‘शाहजहां’ की बात करें तो तुम ‘जयशाह’ पर अड़े रहना।
फिर क्या था, ट्विटर यूजर्स ने इसी पर उनके मजे ले लिए। लोगों ने लिखा कि वो चारे की बात करेंगे, तुम खाने की बात पर अड़े रहना। वह लारा की बात करेंगे, तुम चारा पर अडे़ रहना। वह कश्मीरी पंडितों की बात करेंगे, तुम रोहिंग्या पर अड़े रहना। विदित हो कि लालू का नाम बिहार के सबसे बड़े घोटाले में था, जिसे हम सभी चारा घोटाला के नाम से जानते हैं। तकरीबन 800 करोड़ रुपए के इस घोटाले में उन्हें जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। मामला न केवल पशुओं को खिलाए जाने वाले चारे से जुड़ा था, बल्कि बिहार सरकार के खजाने से गलत तरीके से पैसे निकालने का है। कई सालों में करोड़ों रुपए पशुपालन विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों ने राजनीतिक सांठ-गांठ से निकाले थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…