मऊ. सरकार लाख महिला सुरक्षा हेतु चिंतित हो ले फिर जितना भी दावा कर ले मगर सत्यता के धरातल पर माहिला सुरक्षा की वास्तविकता अभी भी नग्न है. आज भी महिलाओ के साथ आये दिन घटनाये सामने आ रही है. मौजूदा मामला मऊ जिले का है जिसमे छेड़खानी में विफल होने पर शोहदों ने युवती पर धारदार हथियार से हमला करके ज़ख़्मी कर दिया है. घायल युवती को जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया है जहा उसकी स्थिति समाचार लिखे जाने तक नाज़ुक बनी हुई है.
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचार के अनुसार आज मऊ जनपद के निवादा गोपालपुर ग्राम में एक युवती अपने घर के बाहर अकेली थी तभी अचानक कुछ नकाबपोश बदमाशो ने उसके ऊपर हमला कर दिया और धारदार हथियार से उसको लहूलुहान करके मौके से फरार हो गये. हमले में युवती के गले पर गंभीर चोट आई है. शोर सुनकर मौके पर पहुचे परिजनों ने घायल युवती को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है जहा उसकी हालत समाचार लिखे जाने तक गंभीर बनी हुई है. पुलिस नकाबपोश हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है. परिजनों के आरोपों को आधार माने तो कुछ युवक युवती से अक्सर छेड़छाड़ करते थे मगर अपने मकसद में वह कामयाब नहीं हो पाये तो उन्होने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…