सुलतानपुर कादीपुर – सुलतानपुर जनपद के कादीपुर तहसील के अंतर्गत अखंड नगर ब्लाक में ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का आगमन हुआ जिसमें उन्होंने जगह जगह पर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कर जनसभा को संबोधित किया देवनगर खानपुर पिलाई देवी मंदिर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जनता को सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर जोर देते हुए आश्वासन दिया कि मैं गरीब बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर शादी तक का खर्च मैं वहन करूंगा। साथ ही गरीबों को सामूहिक विवाह को भी बढ़ावा दिया तथा क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए अखंड नगर वासियों को यहविश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भाजपा सरकार द्वारा समाज में हो रहे भ्रष्टाचार तथा अपराधों पर नियंत्रण लगाने की पूरी कोशिश की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अखंड नगर के भेलाड़ा गांव में विशाल जनसभा का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा लोगों को यह भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में हर व्यक्ति की समस्याओं को सुना जाएगा। तथा उसका निवारण यथासंभव अतिशीघ्र किया जाएगा। जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिसमें मनोज पांडे सुनील कुमार हरिशंकर सोनी तथा अजीम खान शामिल रहे इस अवसर पर संजय यादव मंडल अध्यक्ष फैजाबाद दिनेश कुमार राजभर सहित तमाम लोगों के साथ राजभर परिवार उपस्थित रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…