उमेश गुप्ता
मुम्बई – ठाणे: राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने अपने अतीत को दोहराते हुवे एक बार फिर से गुंडागर्दी की है. इस बार एमएनएस के लोगो ने ठाणे में उत्तर भारतीय फेरीवालों को निशाने पर लिया. एमएनएस कार्यकर्ताओ ने ठाणे में सड़क किनारे उत्तर भारतीय फेरीवालों की पिटाई की, उनकी ठेलियां तोड़ डाली, उनकी रेहड़ियों फेंक डाली और इस तरह से जमकर तोड़फोड़ की. ऐसा करके एमएनएस ने उत्तर भारतीय फेरीवालों के पूरे धंधे तो तहस नहस कर दिया. आपको बता दें कि उत्तर भारतीय फेरीवालों की ये दुकानें ठाणे रेलवे स्टेशन के करीब थी. दरअसल, राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 16 दिन पहले रेलवे अधिकारियों से बात की थी और इस जगह से उत्तर भारतीय फेरीवालों को हटाने की मांग की थी. उनका तर्क है कि इन फेरीवालों से सड़क पर जाम होता है और यहां कभी हादसा हो सकता है और भगदड़ मच सकती है. याद रहे कि उत्तर भारतीयों के खिलाफ एमएनएस की ये कोई पहले कार्रवाई नहीं है, बल्कि गरीब उत्तर भारतीयों को अपने ही देश में दोहरे सुलूक का सामना करना पड़ता है और राजनीति इस पर बिल्कुल खामोश रहती है. इस तोड़फोड के बाद ये सवाल खड़ा हो गया है कि क्या ठाणे व मुंबई में बेबस गरीबों के साथ ऐसी गुंडागर्दी की जाएगी. जो सड़कों के किनारे ठेलियों पर रखकर कुछ सामान बेचकर चंद रुपये कमाकर अपनी ज़िंदगी बसर करते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…