Categories: Religion

आज होगी शब्बादारी अर्दली बाज़ार में

जावेद अंसारी
हर साल की तरह इस साल भी 29 मोहर्रम 20 अक्टूबर शुक्रवार को रात्रि 9:00 बजे से अर्दली बाजार उल्फत बीवी के हाते में सैयद अली अब्बास के आवास पर शब्बेदारी का आयोजन किया गयाहै lमजलिस का आगाज जीशान बनारसी की सोजखानी से होगा lपेशखानी ऋषि बनारसी अतहर बनारसी ,नबील हैदर, तफ़्सीर बनारसी, करेंगे l जबकि पहली मजलिस को मौलाना हसन मेहंदी वायस दूसरी मजलिस गुलाम अब्बास सदफ खिताब फरमाएंगे l बाद मजलिस जनाबे सकीना का ताबूत निकलेगा l इस मौके पर शहर की प्रमुख अंजुमन अंजुमन पंजतनी , अंजुमन आबिदिया, अजुंमन जाफरिया, केराकत जौनपुर, अंजुमन इमाममियां, अंजुमन जवादियां अंजुमन हैदरी के अलावा जलालपुर की भी अंजुमन के साथ साथ शहर की और भी प्रमुख अजुंमने नैहा मातम करेंगीं उक्त जानकारी आयोजक सैयद अख्तर अब्बास जैदी ने दिया है

pnn24.in

Recent Posts