Categories: Crime

घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गोली मरकर हत्या

आसिफ रिज़वी.
मऊ जिले में उस समय हडकम्प मच गया जब घर के बाहर सो रहे अधेड व्यक्ति को अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए | जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो पुरे परिवार में कोहराम मच गया | वही इस बात की जानकारी लगते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाच में जुट गई |
दरअसल पूरा मामला थाना रानीपुर क्षेत्र के नगपुरा गाव का है जहा पर देर रात एक बजुर्ग व्यक्ति को बाहर सोते समय कुछ बदमाशो ने गोली मारकर फरार हो गए | सुबह होते ही परिजनों ने बुजुर्ग व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया तो पुरे परिवार में कोहराम मच गया | देखते ही देखते पुरे गाव वाले जुट गए और पुलिस को सुचना दी जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है. वही इस मामले में परिजन ने बताया की मेरे पिता से कोई दुश्मनी नहीं थी पता नहीं कौन मारा है |

 

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts