Categories: Crime

असलम की गोली मार कर हत्या, कहा अब्बास अंसारी ने – अपराधियों की सरकार में यही सब होगा

आसिफ रिज़वी ​​

मऊ.  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा इलाके में उस वक्त हडकम्प मच गई जब एक 45 वर्षीय व्यक्ति असलम को आज सुबह भोर में सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई.  इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में मृतक की बहु ने बताया की आज सुबह भोर में पटाखे जैसी आवाज़ सुनाई दी तो हम आकर देखे तो कुछ समझ में नही आया और जब सुबह जब अपने ससुर को जगाने गये तो देखा की सिर से खून बह रहा है और कुछ बोल नही रहे है. वही घटना स्थल पर पहुंचे बसपा के प्रदेश सचिव व् सदर विधायक मोख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की अपराध इसलिए बढ़ा कि क्योकि अपराधियों की सरकार है. तो अपराध बढ़ेगा ही , वही सी ओ ने बताया की इस मामले में जाँच की जा रही है जल्द ही खुलासा हो जायेगा. वही डाग स्क्वायरड की टीम भी मौके पर पहुंचकर जाँच की. पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts