फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली तिकुनिया में एक बार फिर बड़ी वारदात सामने आई है जहाँ पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने अपने घर से बाहर बैठे बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके कारण उसके घर में कोहराम मच गया ।सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है ।
दरअसल
पूरा मामला खीरी जिले के तिकुनिया कोतवाली के तिकुनिया के गाँव मंझरा पुरब का है जहाँ के निवासी बीजेपी बूथ अध्यक्ष बलराम श्रीवास्तव बीती रात लगभग 9 बजे अपने घर के बाहर जैसे निकलेे तभी वहाँ कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी गोली उनके सीने से पार निकल गयी जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गयी और हमलावर वहाँ से फरार हो गये । उधर गोली की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकालकर आ ये तो शव को देखकर परिजनो के कोहराम मच गया जिसके कारण मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी उधर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शूरू कर दी है और शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा दिया है । उधर परिजनों ने हत्या का कारण बताने से साफ इन्कार कर दिया और न ही कोई पूरानी रंजिश की बात बताई है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…