Categories: Crime

वाराणसी – सिगरा के  छित्तूपुर में ठेकेदार को दौड़ा कर बदमाशों ने मारी गोली, मौत

जावेद अंसारी.

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के छित्तूपुर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय ठेकेदार विशाल सिंह को उनके घर के पास ही बुधवार की रात कुछ हौसला बुलंद अज्ञात बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मार दी जिससे ठेकेदार की मौत हो गई। विशाल अपने घर से निकले ही थे कि बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी बदमाशों से अपने आप को घिरता देख विशाल ने भागना चाहा पर बदमाशों ने उन पर गोली चलाकर उनकी निर्मम हत्या कर दी

मौके से पुलिस को 12 खोखा बरामद हुआ है वही 14 राउंड गोली चलने की सूचना आ रही है। सुचना पर मौके पर कई थानों की फ़ोर्स के साथ उच्चाधिकारी पहुचे. परिजन विशाल सिंह को मलदहिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में लेकर गये जहा डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुच चुकी है और समाचार लिखे जाने तक जाँच जारी है. शहर में हुई इस दुस्साहसिक घटना से सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. मृतक पेशे से एक ठेकेदार है और उसका सिगरा स्थित साजन चौराहे पर सिंह भोजनालय नाम से एक खाने का होटल भी है. मृतक के 2 बच्चे है. प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो बदमाश खुले आम असलहा लहराते हुवे भागे है.  इस घटना ने चौक क्षेत्र में हुई एक व्यापारी की हत्या और कई वर्षो पहले कोतवाली क्षेत्र के विशेश्वरगंज में हुई दो व्यापारी बंधुओ की हत्या का स्मरण करवा दिया. इन दोनों घटनाओ में भी सरेराह हत्या कर हत्यारे असलहा लहराते हुवे भाग गये थे.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts