महराजगंज-नेपाल।
नेपाल के अगामी संसदीय और क्षेत्रीय चुनावों की निगरानी के लिए यूरोपियन यूनियन ने देश में चुनाव पर्यवेक्षण मिशन (ईओएम) नियुक्त किया है। नेपाल में संसदीय चुनाव 26 नवंबर को जबकि क्षेत्रीय चुनाव 7 दिसंबर को होने हैं। ईओएम की नियुक्ति नेपाली प्रशासन के अनुरोध पर हुई है। यूरोपियन यूनियन की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज 10 चुनाव पर्यवेक्षकों की कोर टीम काठमांडू पहुंची। पर्यवेक्षकों का दल चुनाव प्रक्रिया के समापन तक नेपाल में ही रहेगा।
अगले हफ्ते इस कोर टीम से 38 अन्य पर्यवेक्षक जुड़ जाएंगे। यह मिशन अन्य अंतरराष्ट्रीय और घरेलू पर्यवेक्षण मिशनों के साथ सहयोग करेगा। इसके पूर्व भी यूरोपियन यूनियन ने 2008 और 2013 के चुनावों में भी पर्यवेक्षण मिशन नियुक्त किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…