आदिल अहमद.
नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा भले ही इस महीने के अंतिम सप्ताह में हो, लेकिन इस बार चुनाव तीन चरणों में कराने की तैयारी है। सरकार और राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) के बीच इस पर तकरीबन सहमति बन चुकी है। माना जा रहा है कि सरकार अगर 25 अक्तूबर को अधिसूचना जारी करती है तो पूरी संभावना है कि उसी दिन राज्य निर्वाचन आयोग भी चुनावी कार्यक्रमों की घोषणा कर दे। आयोग से जुड़े एक विश्वस्त सूत्र की मानें तो चुनाव की प्रक्रिया 27 अक्तूबर से शुरू होकर 30 नवंबर को खत्म होगी।
पहले चरण के लिए नामांकन अधिसूचना जारी होने के दो दिन बाद यानी 27 अक्तूबर से ही शुरू हो जाएगा। मतदान 22, 26, 30 नवंबर को कराया जा सकता है। इस कार्यक्रम पर अभी अंतिम मुहर लगनी बाकी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर निकाय चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया था। इस दौरान नगर विकास विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया था। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पहले चार चरण में चुनाव कराने का सुझाव दिया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री के अलावा पुलिस विभाग ने भी अधिक से अधिक तीन चरणों में ही चुनाव कराने पर जोर दिया था।
संभावित प्रस्तावित कार्यक्रम
पहला चरण :-
नामांकन – 27 अक्तूबर से
नामांकन पत्रों की जांच- 4 नवंबर
नाम वापसी- 7 नवंबर
चुनाव चिह्न का आवंटन- 8 नवंबर
मतदान- 22 नवंबर
दूसरा चरण:-
नामांकन- 30 अक्तूबर से
नामांकन पत्रों की जांच – 7 नवंबर
नाम वापसी- 10 नवंबर
चुनाव चिह्न का आवंटन – 11 नवंबर
मतदान- 26 नवंबर
तीसरा चरण :-
नमांकन- 2 नवंबर से
नामांकन पत्रों की जांच- 10 नवंबर
नाम वापसी- 13 नवंबर
चुनाव चिह्न का आवंटन- 16 नवंबर
मतदान- 30 नवंबर
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…