भारत-नेपाल सीमा पर लगातार हो रही तस्करी किसी भी तरह रुकने का नाम नहीं ले रही है और इस बात से यह भी लग रहा है कि तस्करों के हौसले पूरी तरह से बढ़ चुके है क्योंकि पहले वह किसी भी वस्तु की तस्करी या तो रात में करते थे या फिर चोरी चुपके परंतु उन्हे अब इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता ।परंतु ऐसा नहीं की तस्कर पकड़े न जाते हो या उन पर कार्य वाही ने होती हो परंतु फिर भी उनके हौसले पूरी तरह से बुलंद हो चुके हैं और उसी के चलते जिले के थाना संपूर्णानगर क्षेत्र में पुलिस की मुखबिरी सूचना पर एक नेपाली तस्कर को अपनी गिरफ्त में लिया है ।
जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक कार में कुछ सदिग्धता नजर आई तो उन्होंने उस कार को रुकने का इशारा किया परंतु इस दौरान कार चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी ।जिसके कारण पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रॅक लिया । घेराबंदी के दौरान कार चालक मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया लेकिन उसका एक साथी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया ।तलाशी लेने पर जिसके पास से 90 ग्राम स्मैक बरामद हुई ।जिसकी कीमत अतराष्ट्रीय बाजार में दो लाख रूप ये बताई जा रही है ।फिलहाल पूछताछ के दौरान उसने धनगढ़ी नेपाल का निवासी होना बताया है अभियुक्त खिलाफ पुलिस में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है वही पूरे मामले को गंभीरता से लेकर क्षेत्रीय पुलिस ने अपनी कार्य वाही में तेजी कर दी है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…