देवरिया। नगर निकाय चुनाव के महासंग्राम में पीस पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार उतारकर दावेदारी पेश की हैं। पार्टी ने शहर के सीट से जमशेद उर्फ पंकज को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी चुना है, जिनके विजय के लिए कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ लग गये हैं।
उक्त बातें मंगलवार को पंकज ने सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। आगे उन्होंने कहाकि जनता ने अगर नगर की जिम्मेदारी दी तो ऐतेहासिक कार्य कर शहर को खूबसूरत बनाएंगे जो आने वाले दिनों में मिल का पत्थर साबित होगा। अंत में जिलाध्यक्ष नसीम अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं से जमशेद उर्फ पंकज के लिए निकाय चुनाव में जमकर मेहनत करने की अपील की।
इस दौरान राष्ट्रीय नेता अकबर अली, प्रदेश महासचिव शाबिर अली, प्रदेश सचिव अमीउल्लाह अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष मो०अलाउद्दीन अंसारी, मो०इद्रीश सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष नसीम अंसारी, मो०अली, ब्लॉक अध्यक्ष नन्द कुमार श्रीवास्तव, डॉ. कयामुद्दीन अंसारी, सुहेल अख्तर समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…