घोसी(मऊ)। स्थानीय नगर के मधुबन मोड़ स्थित व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव कुमार रस्तोगी के आवास पर बड़ागांव दुर्गा पूजा समिति की तरफ से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मोहर्रम और दशहरा सकुशल संपन्न कराने में अपनी उत्कृष्ट भूमिका अदा करने वाले प्रभारी कोतवाल डीके श्रीवास्तव जी को स्मृति चिंह भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त के हाथों देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में उप निरीक्षक सविंदर राय को समाज सेवी जवाहर गुप्ता के हाथों सम्मानित किया गया व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार रस्तोगी के हाथों नदवल प्रधान प्रतिनिधि और समाजिक कार्यों में अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले प्रधान प्रतिनिधि लाल जी सिंह को सम्मानित किया गया। युवा ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह को व्यापार मंडल महामंत्री अभय तिवारी के हाथों सम्मानित किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से हाफिज नासिर, दयाशंकर सिंह, कृपाशंकर सिंह, नागेंद्र सिंह, लाल बिहारी, कैलाश नाथ साहनी, भोला गुप्ता, मुकेश, मिट्ठू, पप्पू, संतोष, राजू चौरसिया, अनुपम विश्वकर्मा, शशि प्रकाश मिश्रा, सुरेश, गोलू, राजेश मद्धेशिया एवम भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…