बलिया – सिकंदरपुर मार्ग पर शहर के अंतिम छोर बहादुरपुर चट्टी पर सड़क हादसे में बाद डायल-100 रविवार की रात फूंके जाने के मामले में सदर कोतवाली में तीन नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सदर कोतवाल शशि मौलि पांडेय व हनुमानगंज चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार राय ने घटना स्थल पर जांच की।
बताया जाता है कि रात करीब 9 बजे तेज गति से आ रही डायल-100 देवकली मोड़ पर टेंपो को टक्कर मार दी थी। इससे टेंपो के पीछे चल रहा ट्रैक्टर भी टेंपो से जा टकराया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद भाग रही डायल- 100 का टायर फट गया। इससे चालक बहादुरपुर के पास वाहन खड़ा कर भाग निकला। गाड़ी के पीछे आ रही भीड़ को देख उसमें सवार चालक भी निकल लिए। घटना से आक्रोशित जनता ने डायल-100 में आग लगा दी। फायर बिग्रेड के जवानों ने किसी तरह से आग को शांत किया। इस मामले में निरीक्षक रमाशंकर यादव की तहरीर पर सदर कोतवाली में बंटी पांडेय निवासी जनउपुर थाना गड़वार आदि 2 नफर व 10 से 15 व्यक्ति पर दर्ज किया। आरोप है कि यूपी 100 के सरकारी वाहन की विक्रम में टक्कर के बाद प्रतिवादीगणों द्वारा घेर लेना ईंट पत्थर चालाना पुलिस के साथ मारपीट करने की कोशिश करना तथा वाहन को आग लगा देना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…