जावेद अंसारी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भले ही राजनीति में उनके विरोधी इतने प्रतिभाशाली नहीं माने लेकिन वह मार्शल आर्ट और शूटिंग में महारत हासिल कर चुके हैं। उनके प्रतिभाशाली होने का सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि वायरल हो रहे सर्टिफिकेट के अनुसार राहुल गांधी शूटिंग में नेशनल चैंपियन रह चुके हैं और साथ ही जापानी मार्शल आर्ट की फॉर्म एकिडो में ब्लैक बेल्ट भी है।
सोशल मीडिया पर इस प्रमाणपत्र को वायरल करते हुवे सर्टिफिकेट के अनुसार राहुल द्वारा 32वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की बात सामने आई है। यह प्रतियोगिता दिल्ली में 26 दिसंबर 1988 में आयोजित हुई थी। सर्टिफिकेट में दावा किया गया है कि राहुल गांधी ने 25 मीटर सेंटर पिस्तौल कैटेगरी में पहला स्थान प्राप्त किया था। वही 300 में से 271 अंक हासिल किए थे। राहुल गांधी के सर्टिफिकेट पर बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि आज तक उन्होंने किसी भी सांसद या विधायक को स्पोर्ट्स में भाग लेते हुए नहीं देखा है लेकिन वह स्पोर्ट्स के कार्यक्रम का उद्घाटन करते जरूर नज़र आते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…