Categories: NationalPolitics

अमेरिका में मारे गये लोगो के लिये राहुल गाँधी ने व्यक्त की संवेदना

जावेद अंसारी// नई दिल्ली 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कल अमेरिका के लास वेगास शहर में एक संगीत समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राहुल गांधी के कार्यालय ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया है, ‘‘लास वेगास में भयावह घटना से दुखी हूं। इस नासमझ हिंसा के कारण प्रभावित परिवारों के लिए मेरा हृदय रो रहा है।’’ गौरतलब है कि कल महात्मा गांधी की 148वीं जयंती पर पूरा विश्व जब अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मना रहा था, उसी दौरान अमेरिका के लास वेगास में एक संगीत समारोह के दौरान स्टीफन पैडॉक नामक एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलियां चलायीं। घटना में 59 लोग मारे गये, जबकि 527 लोग घायल हुए हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts